{"_id":"69e1405137a86f20130e38ac","slug":"the-mla-held-an-open-court-and-called-officials-to-resolve-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154001-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक ने लगाया खुला दरबार, अधिकारियों को फोन कर करवाया समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक ने लगाया खुला दरबार, अधिकारियों को फोन कर करवाया समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खुला दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सुनील सांगवान।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दादरी विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को अपने कैंप कार्यालय में खुला दरबार आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
खुला दरबार की खास बात यह रही कि विधायक सुनील सांगवान ने इसे केवल शिकायतें सुनने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पानी, बिजली, सड़क, पेंशन और राजस्व से जुड़े मामलों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही भी सुनिश्चित की। विधायक ने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। खुला दरबार में पहुंचे ग्रामीण जयभगवान, ओमप्रकाश, राजेश सैनी, संदीप सांगवान, पवन सरोहा इत्यादि ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही कार्रवाई होने से उन्हें राहत मिली है।
Trending Videos