{"_id":"69e13fd794ee1feef405cf98","slug":"vehicles-stuck-in-the-market-due-to-non-display-of-records-in-the-portal-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154016-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पोर्टल में रिकॉर्ड न दिखने से मंडी में फंसीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पोर्टल में रिकॉर्ड न दिखने से मंडी में फंसीं गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में गेट पास कटवाने के लिए पहुंचे किसान।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी सहित जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों पर इन दिनों गेहूं की खरीद के बीच उठान कार्य की धीमी रफ्तार ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि मंडियों में गेहूं के ऊंचे-ऊंचे ढेर लग चुके हैं जबकि समय पर उठान नहीं होने के कारण व्यवस्था चरमराने लगी है।
मंडी में सबसे बड़ी समस्या पोर्टल से गाड़ियों के पंजीकरण के गायब होने की सामने आई है। पिछले चार दिनों से कई गाड़ियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा, जिसके चलते उनका आगे का प्रोसेस अटक गया है। इस वजह से गाड़ियां मंडी और गोदामों में खड़ी हैं और न तो उन्हें खाली कराया जा रहा है और न ही आगे भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंडी में करीब पांच गाड़ियां दो दिन से और गोदामों में दो गाड़ियां पिछले चार दिनों से फंसी हुई हैं। कई बार पोर्टल पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर शो नहीं होता। जिसके कारण गाड़ियों का आवागमन बंद हो सकता है। इससे ठेकेदार व आढतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बार-बार ठप हो रहा है सर्वर : स्थिति और भी खराब तब हो जाती है जब सर्वर ठप हो जाता है। सर्वर बंद होने की स्थिति में गाड़ियों की एंट्री और निकासी पूरी तरह रुक जाती है। कई बार यह समस्या एक-दो दिन तक बनी रहती है जिससे पूरी प्रक्रिया ठहर जाती है।
Trending Videos