सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM gave instructions to issue show cause notice to the employees found absent

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने दिए गैर हाजिर मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to issue show cause notice to the employees found absent
सरल केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम आशीष सांगवान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। एसडीएम आशीष सांगवान ने वीरवार दोपहर बाद स्थानीय सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
Trending Videos

एसडीएम आशीष सांगवान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली और तुरंत प्रभाव से संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरल केंद्र आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं, इसलिए कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और जिम्मेदारी से कार्य करना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इससे पहले क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया गया। एसडीएम द्वारा सरल केंद्र के किए गए औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed