सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Unhani's team became the champion by defeating Hanumangarh

Charkhi Dadri News: हनुमानगढ़ को हरा उन्हाणी की टीम बनी चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unhani's team became the champion by defeating Hanumangarh
टीम के कप्तान काे ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास खुर्द में बाबा छोटूनाथ मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। खेल मैदान में अंतिम दिन रोमांच अपने चरम पर रहा और उन्हाणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हाणी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
Trending Videos

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल पहुंचे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार और जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ और उन्हाणी की टीम के बीच खेला गया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। हालांकि अंत में उन्हाणी की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed