{"_id":"6a846d5a4c1081bc730a7be5","slug":"soldier-ravi-prakash-from-charkhi-dadri-dies-during-training-in-bengaluru-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: बंगलूरू में ट्रेनिंग के दौरान जवान रवि प्रकाश की मौत, पीटी के दौरान आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: बंगलूरू में ट्रेनिंग के दौरान जवान रवि प्रकाश की मौत, पीटी के दौरान आया हार्ट अटैक
Tue, 18 Aug 2026 08:04 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:04 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार पीटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है। सेना की ओर से जवान के पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को पार्थिव शरीर कासनी पहुंचने की संभावना है जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद रवि प्रकाश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी जिले के गांव कासनी निवासी भारतीय सेना के जवान रवि प्रकाश (32) की बंगलूरू में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्राउंड प्रैक्टिस के दौरान फिजिकल एक्टिविटी करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है। सेना की ओर से जवान के पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को पार्थिव शरीर कासनी पहुंचने की संभावना है जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कश्मीर में थे तैनात
रवि प्रकाश वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राइफल की 54 बटालियन में कश्मीर में तैनात थे। करीब दो महीने पहले वह ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुए थे। इसके बाद उन्हें बंगलूरू में प्रमोशन कोर्स के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार सुबह यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी, बेटा और माता-पिता
रवि प्रकाश के परिवार में पत्नी सुनीता, आठ वर्षीय बेटा देव, पिता कृष्ण सांगवान और मां नीलम हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं जबकि पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रवि के बड़े भाई दिनेश भी कृषि कार्य से जुड़े हैं। उनकी बड़ी बहन विवाहित हैं।
एक दिन पहले ही परिवार से की थी बातचीत
परिजनों के अनुसार रवि प्रकाश ने निधन से एक दिन पहले ही वीडियो कॉल के जरिए पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि परिवार के साथ यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। जवान की मौत की खबर के बाद गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।
सीएम और विधायक ने जताया शोक
रवि प्रकाश के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। गांव में भी जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।