सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special focus on public cleanliness and waste management, Swachh Survekshan will be evaluated for 10,500 marks.

Charkhi Dadri News: सार्वजनिक सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस, 10,500 अंकों का होगा स्वच्छ सर्वेक्षण का मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Special focus on public cleanliness and waste management, Swachh Survekshan will be evaluated for 10,500 marks.
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद दादरी इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में कुल 10,500 अंकों के आधार पर मूल्यांकन करेगी। इसमें सार्वजनिक सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और हिमायती स्वच्छता के लिए अधिकतम 4,500 अंक रखे गए हैं। निकाय, नगर निगम आदि का सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल से शुरू हो चुका है। नगर में 21 वार्डों व बाजारों का टीम दौरा करेगी।
Trending Videos

स्वच्छता के प्रति लोगों का काफी दिनों से ध्यान भी भटक रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शौचालयों व सार्वजनिक भागों में कचरे का जमाव बना हुआ है। शौचालयों की हालत ठीक नहीं है। शहर की आबादी करीब 80 हजार है। शहर में 21 वार्ड व मेन बाजार भी है। बाजारों व वार्डों से कचरे का नियमित रूप से उठान तो हो रहा है जबकि कई क्षेत्रों में कूड़े का उठान व समायोजन ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद की गाड़ी के जरिये घरों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर मुख्य कचरा संग्रहण स्थल तक पहुंचाया जाता है। ट्रैक्टरों के जरिए डंपिंग प्वाइंट से कचरा का उठान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ मिशन और जनता की भागीदारी
स्वच्छ मिशन 2.0 पूरा हो चुका है। अब इस मिशन से जुड़ी गतिविधियां भी पूरी हो चुकी है। मिशन 2.0 के पुराने बिंदुओं पर ही काम हो रहा है। अब विभाग को स्वच्छता मिशन 3.0 का प्रारूप जारी होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से इस बारे में अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उधर आम लोगों का ध्यान भी स्वच्छता के प्रति कुछ माह से भटक रहा है। मिशन के शुरुआती चरण में जो उत्सुकता लोगों में बनी हुई थी वह अब देखने में नहीं आ रही है। स्वच्छता मुहिम आमजन के सहयोग से ही संभव है।
सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और सर्वेक्षण पर ध्यान
इस समय शहर के विभिन्न भागों में बने सार्वजनिक शौचालयों की श्रेणी उत्तम नहीं है। इनकी नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। अस्थायी एवं मोबाइल शौचालय कई जगह नकारा पड़े हैं। कहीं पानी का प्रबंध नहीं है तो कहीं दरवाजे आदि टूटे हुए हैं। आसपास दुर्गंध बनी हुई है। सर्वेक्षण में शौचालयों पर ज्यादा फोकस किया जाता है। कचरे के निपटान पर भी सर्वेक्षण टीम की विशेष नजर होती है।

ये रहेगा स्वच्छता रैंकिंग का पैमाना
आंकलन बिंदू अंक
01 सार्वजनिक सफाई दृश्यता -1500
02 कचरा उठान एवं यातायात प्रबंधन -1000
03 सोलिड वेस्ट मैजेमेंट -1500
04 स्वच्च्छता व्यापकता -1000
05 जल प्रबंधन एवं उपयोगिता -1000
06 कचरा निस्तारण एवं तकनीकी व्यवस्था -500
07 स्वच्छता हिदायत एवं समर्थन -1500
08 इको सिस्टम स्ट्रेंथिंग व्यवस्था -1000
09 संपूर्ण स्वच्छता कार्य योजना एवं वर्कर्स -500
10 आमजन पृष्टपोषण एवं दृष्टिकोण -1000


इस प्रकार स्वच्छ मूल्यांकन 10,500 अंकों के आधार पर होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम किसी भी कार्य दिवस को शहर में पहुंचेगी। शहर के विभिन्न भागों का दौरा कर इन बिंदुओं का आकलन किया जाएगा। उसी के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। नगर परिषद की ओर से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। नगर परिषद इन बिंदुओं पर काम में जुटी हैं। सफाई कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों से कचरे का नियमित रूप से उठान शुरू कर दिया गया है। शहर के कचरा भिवानी प्लांट तक पहुंचाया जाता है वहां इसका निस्तारण किया जाता है।

वर्सन :
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमजन का भी इसमें सहयोग अपेक्षित है। सभी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करवा दी गई है। उम्मीद है कि इस बार नगर परिषद को अच्छा रैंक मिलेगी। नगर परिषद स्वच्छता पर विशेष ध्यान देती आ रही है। - गौरव शर्मा, सचिव, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed