सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The condition of the modern toilets at Amrut Bharat station is pathetic.

Charkhi Dadri News: अमृत भारत स्टेशन के आधुनिक शौचालयों की हालत दयनीय

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The condition of the modern toilets at Amrut Bharat station is pathetic.
रेलवे स्टेशन पर स्थित शौचालय में सफाई नहीं होने से फैली गंदगी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ''अमृत भारत स्टेशन'' योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की राशि तो खर्च की गई लेकिन जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अत्याधुनिक शौचालय देखरेख के अभाव में नकारा साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि इन शौचालयों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। इनका इस्तेमाल करना तो दूर, यहां से गुजरने के दौरान भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बता दें कि शहर के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी, जयपुर, अमृतसर, कटरा और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं। हर रोज 34 पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इस स्टेशन से हर रोज लगभग 8 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से यात्रियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर बदहाल शौचालय को देखते हुए रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन के पुराने शौचालयों को तोड़कर नए सेंसर-आधारित अत्याधुनिक शौचालय बनाए गए थे। इनमें ऑटोमेटिक फ्लश, महंगे नल, वाटर पाइप और आधुनिक यूरिनल सीट लगाई गई थीं ताकि यात्रियों को सुविधाओं का लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
Trending Videos



फैली हुई है गंदगी
शौचालयों में पानी की सुविधा नहीं होने के कारण गंदगी से भरे पड़े हैं। जिसके कारण परिसर में भी दुर्गंध फैली रहती है। हालात ऐसे बने है कि आसपास खड़े होना भी दूभर बना हुआ है।



महिलाओं और बुजुर्गों को झेलनी पड़ती है अधिक परेशानी
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों के पास इन बदहाल शौचालयों का उपयोग करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। यात्रियों का कहना है कि जब सरकार अमृत भारत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो उनकी सुरक्षा और रख-रखाव के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे।


शौचालयों का रखरखाव करने के लिए कोई एजेंसी आगे नहीं आ रही है। हमारे सफाई कर्मचारी ही शौचालयों की साफ सफाई का काम करते है। कर्मचारियों को भेज शौचालयों की सफाई करवा दी जाएगी।

-संदीप सिंह, स्टेशन अधीक्षक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed