सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The decision to abolish the cash option for LTC is wrong.

Charkhi Dadri News: एलटीसी के नकद विकल्प को समाप्त करने का निर्णय गलत

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The decision to abolish the cash option for LTC is wrong.
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल रावलधी ने हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाली अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले एक माह के वेतन या पेंशन के नकद विकल्प को समाप्त करने के निर्णय पर रोष जताया है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों के विपरीत है। इससे कर्मचारियों में असंतोष पैदा हो गया है। कपिल रावलधी ने कहा कि वर्ष 2009 से कर्मचारियों को एलटीसी के स्थान पर एक माह के वेतन या पेंशन लेने का विकल्प दिया गया था, जिसे कर्मचारियों ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया था। कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी कारणों या अन्य परिस्थितियों के चलते कर्मचारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में नकद विकल्प उनके लिए आर्थिक रूप से काफी सहायक साबित होता था। यूनियन के राज्य महासचिव जगमिंद्र सिंह और प्रेस प्रवक्ता सुनील पाराशर ने भी इस फैसले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed