सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The district was painted in colors on Phag, people danced to the tunes of drums and DJ

Charkhi Dadri News: फाग पर रंगों में रंगा जिला, ढोल और डीजे की धुन पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The district was painted in colors on Phag, people danced to the tunes of drums and DJ
सरदार झाडू सिंह चौक के समीप होली खेलते युवा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर सहित जिले के गांवों में रंगों का पावन पर्व फाग बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शांतिपूर्ण माहौल के बीच युवाओं और बच्चों ने जमकर होली खेली। फाग के अवसर पर सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में फाग की मस्ती छाई रही।
Trending Videos

युवाओं की टोलियों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया और पानी की बौछारें डालीं। डीजे की धुनों और ढोल की थाप पर थिरकते हुए लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों के साथ मंगल गान किया और फाग का आनंद लिया। बच्चों ने पिचकारियों और पानी के गुब्बारों के साथ इस उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तैद रही पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम : त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पीसीआर और राइडर्स की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed