सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The economic condition of farmers and laborers is pathetic under the BJP government

भाजपा सरकार में किसान व मजदूर की आर्थिक हालत दयनीय : राजेंद्र हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The economic condition of farmers and laborers is pathetic under the BJP government
विज्ञापन
बाढड़ा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम आदमी परेशान है। प्रदेश के किसान और मजदूर की आर्थिक हालत खराब है।
Trending Videos

यह बात जजपा प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र हुई ने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि फसल बेचने के लिए सरकार ने किसान पर अनाप- शनाप शर्तें लगा दी हैं। किसान को फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर लिखवाना पड़ेगा। बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवानी होगी। सरकार ने किसान के सामने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं कि आम जमींदार मंडी में अनाज को बेच ही न पाए।
राजेंद्र हुई ने बताया कि आज प्रदेश में एलपीजी गैस की किल्लत है। सरकार को रसोई गैस की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार गरीब परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काट रही है। इस अवसर पर तेजवीर, कृष्ण बिंद्रावन, धर्मवीर, संदीप सिरसली, मंदीप मोद, हरपाल, सलीम खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed