सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat has been showing its strength since 9 am, and the temperature remained at 42 degrees for the second day as well

Charkhi Dadri News: सुबह 9 बजे से ही गर्मी दिखा रही तेवर, दूसरे दिन भी तापमान 42 डिग्री रहा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The heat has been showing its strength since 9 am, and the temperature remained at 42 degrees for the second day as well
दोपहर चार बजे आसमान में छाए बादल, गर्मी से सुनसान सड़क।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में गर्मी के तेवर लगातार सख्त बने हुए हैं। शनिवार को हल्की बादलवाही के बावजूद भी लोगों को राहत नहीं मिली और तेज धूप व गर्म हवाओं ने दिनभर परेशान किया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से दिन के साथ रात में भी उमस और गर्मी से आमजन बेहाल रहे।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दो दिन गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं और लू का असर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर को ढककर रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में ग्राहक भी कम दिखे : दिनभर चिलचिलाती धूप का असर बाजारों में भी देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। दुकानदार भी गर्मी के चलते परेशान नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि तेज धूप और लू के कारण सफर करना जोखिम भरा बना रहा। शाम के समय भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया। करीब छह बजे तक सूरज की तपिश कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed