{"_id":"69c423e597d5730d560030b9","slug":"the-nagar-panchayat-sealed-the-buildings-under-construction-without-getting-the-map-approved-charkhi-dadri-news-c-21-1-hsr1013-836719-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बगैर नक्शा पास करवाए निर्माणाधीन भवनों को नप ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बगैर नक्शा पास करवाए निर्माणाधीन भवनों को नप ने किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बगैर नक्शा पास करवाए निर्माणाधीन भवन को सील करती नप टीम।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद ने बुधवार शाम को एक बार फिर से बगैर नक्शा पास करवाए भवन निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान एक भवन को री-सील किया गया वहीं एक भवन पर सील लगाई गई। इसके साथ ही बगैर नप की अनुमति के सील हटाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भी लिखा गया है।
दादरी नगर परिषद द्वारा करीब एक महीना पहले स्थानीय घिकाड़ा रोड पर एक भवन को सील किया गया था। संबंधित प्रतिष्ठान मालिक ने बगैर नगर परिषद से अनुमति लिए उस सील को हटा दिया। जिस पर नगर परिषद ने गत शुक्रवार को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा और बुधवार को उसी प्रतिष्ठान को दोबारा से सील किया गया। इसके अलावा नगर परिषद की टीम ने वार्ड-17 में पीएनबी के समीप बगैर नक्शा पास करवाए बनाए जा रहे एक भवन को भी सील किया।
अप्रैल में बड़े स्तर पर चलेगा अभियान
दादरी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि बुधवार को दो प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। वहीं बगैर अनुमति के सील हटाने पर एक प्रतिष्ठान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।
ईओ दीपक गोयल ने बताया कि शहर में बगैर नक्शा पास करवाए भवन निर्माण करने वालों के अलावा समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ आगामी अप्रैल माह में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos