सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accidents in nine hours on National Highway 334B, two dead, four injured

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334 बी पर नौ घंटों में दो हादसे, दो लोगों की मौत, चार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accidents in nine hours on National Highway 334B, two dead, four injured
बरसाना के समीप क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर जिले के गांव बिरही कलां और बरसाना के समीप बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तक नौ घंटों के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में एक छात्रा सहित चार लोग घायल भी हो गए। एक हादसा बुधवार देर रात करीब दो बजे गांव बरसाना बस अड्डे के समीप हुआ जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वहीं वीरवार सुबह बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे पिता की स्कूटी को गांव बिरही कलां के समीप बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और छात्रा घायल हो गई। वीरवार को दोनों हादसों में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
Trending Videos

पहला हादसा : एनएच 334बी पर बुधवार देर रात करीब दो बजे गांव बरसाना बस अड्डे के समीप एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मूलरूप से भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी करीब 23 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। वहीं कार में सवार मोनू, मनभर व एक अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि आशीष वर्तमान में गांव बिलावल में रहकर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात को वह किसी कार्य के चलते बरसाना बस अड्डे की तरफ गया था। वहां से देर रात को वापस आते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दादरी सदर थाने में तैनात जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि मृतक के पिता सतेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। परिजनों ने बताया कि आशीष अविवाहित था।
दूसरा हादसा
नेशनल हाईवे 334बी पर ही वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव बिरही कलां के समीप हुआ जिसमें बोलेरो चालक ने पिता-पुत्री की ई-स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव खेड़ी बत्तर निवासी करीब 42 वर्षीय बलबीर मजदूरी करता था। उसकी बेटी संजना गांव खेड़ी बूरा के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वीरवार को बलबीर अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा दिलवाने के लिए ई-स्कूटी पर सवार होकर गांव बरसाना स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे गांव बिरहीं कलां में गोशाला के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक बोलेरो कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलबीर व उसकी बेटी संजना घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने बलबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक बलबीर एक बेटा व दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article