{"_id":"6a304e6c2a8201ae230d128b","slug":"weather-shifts-due-to-storm-and-rain-over-50-trees-toppled-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156600-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंधी-बारिश से बदला मौसम, 50 से अधिक पेड़ टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंधी-बारिश से बदला मौसम, 50 से अधिक पेड़ टूटे
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। करीब आधे घंटे तक चली धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
तेज हवाओं के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ टूटने और बिजली खंभों व ट्रांसफार्मर्स क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आईं। कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। वन विभाग, बिजली निगम की टीमें नुकसान का आकलन करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी रहीं।
दोपहर बाद मौसम में हुए बदलाव के दौरान तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। अचानक चली धूल भरी आंधी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दोपहर के समय अंधेरा सा छा गया। सड़कों पर वाहनों के ब्रेक लग गए। सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन सवारों को हुई। हालांकि इसके बाद हुई बारिश और लगातार बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अनुमान के अनुसार जिले में करीब तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
पेड़ उखड़े और शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिरीं
आंधी से जिले के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम पांच बजे तक दादरी और सांजरवास ब्लॉक में 50 से अधिक पेड़ टूटने की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी थीं। विभाग के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर गिरे हुए पेड़ों को हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। तेज हवाओं का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए जबकि कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर गिरने की भी सूचना मिली। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास में लगे रहे।
वर्जन
क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश की स्थिति बनी। इन गतिविधियों के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 18 और 19 जून के दौरान एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस अवधि में तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश जैसी प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।-डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ।