{"_id":"69a72f37f623c9de370d10cd","slug":"wheels-of-123-roadways-buses-will-remain-stopped-on-the-occasion-of-phag-festival-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152178-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फाग पर्व पर थमे रहेंगे 123 रोडवेज बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फाग पर्व पर थमे रहेंगे 123 रोडवेज बसों के पहिए
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। फाग पर्व को लेकर यात्रियों की संभावित बेहद कम संख्या को देखते हुए दादरी रोडवेज डिपो ने बुधवार को सभी निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में बुधवार को जिले में रोडवेज बसों के पहिए थमे रहेंगे। वहीं रात साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का संचालन भी उस स्थिति में किया जाएगा, जब यात्रियों की पर्याप्त संख्या होगी। फाग पर बस स्टैंड परिसर में बसों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी वर्कशॉप, डीपीए, बस स्टैंड परिसर व ड्यूटी सेक्शन में निगरानी के तौर पर तैनात रहेंगे।
आमतौर पर देखा जाता है कि फाग के दिन लोग अपने परिवारों के साथ घर पर पर्व मनाना पसंद करते हैं, जिसके चलते बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या शून्य के बराबर रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने हर साल की तरह इस बार भी फाग पर बसों का संचालन न करने का निर्णय लिया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बसों का संचालन केवल यात्रियों की संख्या में कमी नहीं बल्कि सुरक्षा के मद्देनजर भी लिया जाता है। पर्व के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नशा कर सार्वजनिक वाहनों और यात्रियों को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा बना रहता है।
बता दें कि दादरी बस स्टैंड से हर रोज 123 बसों का संचालन किया जाता है। जिनके माध्यम से लंबी और मध्यम दूरी के रूटों पर रोजाना करीब 30 हजार यात्री यात्रा करते हैं। फाग पर्व के दौरान राजस्व की हानि को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। बस स्टैंड परिसर और वर्कशॉप की निगरानी के लिए विशेष रूप से 20 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
रोडवेज विभाग के ड्यूटी इंचार्ज संजय कमोद ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्व के दिन यात्रियों की संख्या शून्य के बराबर रहती है। उन्होंने कहा कि यदि बस स्टैंड पर किसी विशेष रूट के लिए 30 या उससे अधिक यात्री एकत्रित होते हैं, तो विभाग राजस्व और जनहित को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही बस संचालन का निर्णय ले सकता है। पर्याप्त सवारियां होने की स्थिति में ही बसों को रूट पर उतारा जाएगा ताकि विभाग को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
Trending Videos