{"_id":"69a730ae509c434f170c1bf7","slug":"the-budget-is-going-to-empower-every-section-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152171-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते डॉ. कमल गुप्ता, सुनील सांगवान, सुनील इंजीनियर व अन्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से एक रोज पहले प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शिरकत की। साथ ही दादरी के विधायक सुनील सांगवान तथा प्रवक्ता डॉ. पंकज बेनीवाल भी मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की।
प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बजट की प्रमुख घोषणाओं, जनहितकारी योजनाओं एवं विकसित हरियाणा के संकल्प पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, व्यापारी और कर्मचारी को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने इसे विकास, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
प्रवक्ता डॉ. पंकज बैनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप है। यह बजट किसान कल्याण, युवाओं के रोजगार सृजन, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में दूरदर्शी एवं जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।
विधायक सुनील सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026-27 का यह बजट वास्तव में आमजन के सपनों और अपेक्षाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने का संकल्प पत्र है।
उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क एवं सिंचाई जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने वाली योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट से दादरी जिले सहित पूरे प्रदेश में विकास की नई गति आएगी। इस अवसर पर राष्ट्रदीप परमार, रविन्द्र शिलगर, जगदीश राय फोगाट, केदार नाथ सरोहा, रामफल फोगाट, अमरदीप धारीवाल, जयंत वशिष्ठ, धर्मचंद बलाली, सुनील गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos