सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested with illegal country-made pistol and cartridges

Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal country-made pistol and cartridges
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव बिरही कलां निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और उसमें एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सीआईए स्टाफ दादरी की टीम हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही दिनेश, सिपाही मंजीत, ईएएसआई नरेंद्र गांव बिरही कलां बस अड्डे के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान हेड कांस्टेबल अमित को सूचना मिली कि गांव बिरही कलां निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर मेहड़ा मोड़ की तरफ गया है। जिस पर टीम मेहड़ा मोड़ बिरही खुर्द के पास पहुंची तो वहां एक युवक दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर टीम ने युवक को काबू किया और पूछताछ की तो उसने खुद को गांव बिरही कलां निवासी अमरजीत उर्फ मोनू बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुई और उसने एक कारतूस लोड मिला। पुलिस ने बिना परमिट व लाइसेंस के अवैध हथियार रखने पर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed