{"_id":"6a527a432d8d52a78f03cc40","slug":"youth-arrested-with-illegal-country-made-pistol-sent-to-judicial-custody-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157596-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिला पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सीआईए स्टाफ की टीम जिसमें हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल संदीप और एसपीओ सतबीर शामिल थे। टीम गश्त व अपराध रोकथाम अभियान के तहत महेंद्रगढ़ चौक दादरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित शराब ठेके के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रोहित निवासी गांव सीसर खास, थाना महम, जिला रोहतक के रूप में बताई। पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर दादरी में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।