सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Earthquake in Jhajjar Earthquake Today

हरियाणा में फिर डोली धरती: झज्जर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

झज्जर में रविवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकले। 

Earthquake in Jhajjar Earthquake Today
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झज्जर जिले में रविवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इनकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी। दोनों भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 रही। रविवार सुबह पहला भूकंप का झटका 6 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। इसका केंद्र महराणा-छारा रोड पर महराणा गांव के पास था।

Trending Videos


दूसरा भूकंप का सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी भी गहराई 5 किलोमीटर रही। इसका केंद्र गांगटान और दिमाना गांव के बीच का रास्ता रहा। इससे पहले भी 2025 में कई बार भूकंप के झटके जिले में महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। इससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। झज्जर जिला जोन चार में आता है जो संवेदनशील श्रेणी में आता है।

जिले में कब-कब महसूस किए गए भूकंप
10 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। इसका केंद्र झज्जर था। तीव्रता 4.4 रही थी। भूकंप के झटके गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी में महसूस किए गए थे। 11 जुलाई, 2025 को शाम 7 बजकर 49 मिनट पर झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी झज्जर रहा था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही, जिसका असर गुरुग्राम, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत और झज्जर में दिखा था।

17 जुलाई 2025 को दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र झज्जर में रहा था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी। इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। 10 अगस्त 2025 को झज्जर में रविवार को शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed