सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Entering the house in broad daylight and assaulting women

Haryana: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, दुष्कर्म का भी किया प्रयास; केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों की पहचान भी हुई है।

Entering the house in broad daylight and assaulting women
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर स्थित एक मोहल्ले में दुल्हेंडी के दिन दिनदहाड़े घर में करीब 10 से 12 लोगों ने घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारकर जमीन पर गिरा दिया।
Trending Videos


पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। जब परिवार के अन्य लोग महिलाओं को बचाने आए तो उन्हें भी आरोपियों ने डंडे से पीटा और एक युवक के दांत तोड़। इसके बाद फोन और 20 हजार रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि बहादुरगढ़ के एक मोहल्ले में उनकी बड़ी ननद रहती है। चार मार्च को दुल्हेंडी के दिन वह उनके घर आई थी। दोपहर को खाना बनाने के दौरान दर्जनभर लोग घर के अंदर घुस आए। रंग लगाने के बहाने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं सिर पर डंडे से प्रहार भी किया। शोर सुनकर बड़ी ननद बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। बचाने आई सात माह की गर्भवती छोटी ननद को पेट में लात मारकर जमीन पर गिरा दिया।

बाल पकड़कर सिर जमीन में पटक दिया। शोर सुनकर परिवार के रामू, भगवानदीन व आजाद आए तो उनके साथ भी मारपीट की। आजाद के तो दांत तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने दो फोन तथा मकान से 20 हजार रुपये निकाल लिए।

डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। सरकारी अस्पताल से उन्हें व आजाद को पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। लाइनपार थाना पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों की पहचान भी हुई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed