सब्सक्राइब करें

T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर हरियाणा में जश्न, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, फतेहाबाद, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:23 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
भारत की जीत पर जश्न मनाते लोग - फोटो : संवाद
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार लगातार जीत हासिल की है। भारत की जीत पूरे देश समेत हरियाणा में जश्न का माहौल है। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। पानीपत, झज्जर औऱ फतेहाबाद में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। 




 
Trending Videos
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
बड़ी स्क्रिन पर मैच देखते लोग - फोटो : संवाद
लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी शाम से ही भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए टीवी से सटे नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
लोगों ने जमकर जलाए पटाखे - फोटो : संवाद
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगातार दूसरी बार भारत विश्व कप विजेता बना है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व विजेता बना और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 

T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
पानीपत में जश्न मनाते लोग - फोटो : संवाद
इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है। शहर निवासी सतपाल सैनी ने कहा कि भारत की जीत पर 140 करोड़ लोग ख़ुशी हैं। वहीं बेरी साल्हावास, लडायन गांव में भी लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई।
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
जश्न मनाते लोग - फोटो : संवाद
वहीं, फतेहाबाद के रतिया में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed