सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   103 teachers will check 30,000 answer sheets of Class 10

Fatehabad News: कक्षा 10वीं की 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की 103 शिक्षक करेंगे जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
103 teachers will check 30,000 answer sheets of Class 10
फतेहाबाद के बालभारती स्कूल में बनाए गए केंद्र में उत्तरपु​स्तिकाओं की मार्किंग करते हुए ​शिक्षक
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग वीरवार से जिला मुख्यालय पर बनाए गए बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के केंद्र पर शुरू हो गई। 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग जिले में ही होगी।
Trending Videos


पहले दिन शिक्षकों को 15-15 और इसके बाद रोजाना 30 उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग करनी है। इस काम में 103 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस काम में मार्किंग हेड, मार्किंग सहायक और सीए शामिल हैं। इसके अलावा कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के लिए पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर करीब 26400 उत्तरपुस्तिकाओं की मार्किंग शुक्रवार से शुरू होनी है। कक्षा दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम 2 अप्रैल से 22 और कक्षा बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाएं की मार्किंग 3 अप्रैल से 24 अप्रैल तक की जाएंगी।

-

उत्तर पुस्तिकाओं के 100 बैग मिले

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में कक्षा दसवीं की मार्किंग के लिए 100 बैग मिले हैं। प्रत्येक में 300 उत्तर पुस्तिकाएं हैं। 100 बैग में कुल 30,000 उत्तर पुस्तिकाएं हैं। हिंदी विषय के 20, अंग्रेजी के 12, विज्ञान के 20, संस्कृत के 12, सामाजिक विज्ञान के 12, ऑटोमोबाइल के 4, पंजाबी के 8 और गणित के 12 बैग मिले हैं। एक शिक्षक को रोजाना कम से कम 30 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होंगी। पहले दिन 15-15 ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।

-

कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का जांच करेंगे 104 शिक्षक

कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के लिए 104 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन शिक्षकों को शुक्रवार से मार्किंग का काम शुरू करना होगा। बोर्ड की तरफ से 26,400 उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र में भेजी गई हैं। इनकी जांच और मार्किंग का काम 24 अप्रैल तक चलेगा।

-

बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मार्किंग का काम शुरू हो गया है। 22 अप्रैल तक मार्किंग पूरी करनी है। रोजाना 30 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग शिक्षकों को करनी होगी। बोर्ड की तरफ से भी निगरानी की जा रही है। केंद्र पर पूरी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।

- राजेंद्र कुमार, मुख्याध्यापक, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed