{"_id":"6a78b6efb7827501c104cd60","slug":"3425-lakh-to-be-spent-on-grain-markets-ahead-of-the-harvest-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-158959-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसल से पहले अनाज मंडियों पर खर्च होंगे 34.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसल से पहले अनाज मंडियों पर खर्च होंगे 34.25 लाख
Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित मार्केट कमेटी का कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद जिले में धान की फसल की खरीद शुरू होने से पहले अनाज मंडियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय की ओर से जिले की शहर सहित, रतिया, भट्टूमंडी और जाखल अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 34 लाख 25 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
इसके तहत अनाज मंडियों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। फतेहाबाद में धान का कुल रकबा करीब 3 लाख 13 हजार 786 एकड़ भूमि है। इसमें 88 हजार 955 एकड़ में बासमती, 72 एकड़ में परमल और धान की अन्य किस्मों की करीब 44.5 एकड़ भूमि पर पैदावार ली जाती है।
धान की फसल इसी सितंबर व अक्तूबर में अनाज मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी। सीजन की तैयारियों को लेकर मार्केटिंग बोर्ड के अनुसार सफाई का यह ठेका एक सितंबर 2026 से अगस्त 2027 तक की अवधि के लिए होगा।
विज्ञापन
मंडियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कचरे का उठान, सफाई और अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएंगे। धान के सीजन के दौरान मंडियों में फसल की आवक बढ़ने के कारण सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता है।
-- -- -- -- --
शौचालय व पेयजल की व्यवस्था में होगा सुधार
इस राशि से अनाज मंडियों में बने शौचालयों की मरम्मत करवाई जाएगी। पिछले कई सालों से मरम्मत की जरूरत वाले शौचालयों को ठीक कराकर किसानों, मजदूरों और मंडी में आने वाले अन्य लोगों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। वहीं, मंडियों में पेयजल व्यवस्था को भी सुधारने पर ध्यान दिया जाएगा। गर्मी और धान के सीजन में हजाराें संख्या में किसान व मजदूर मंडियों में पहुंचते हैं ऐसे में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता जरूरी है।
-- -- -- -- --
धान की आवक से पहले काम होगा पूरा
जिले में अगले माह के अंत तक अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू हो जाएगी। धान की फसल की बिक्री का सीजन नजदीक आने के साथ ही रतिया, भट्टूमंडी और जाखल की अनाज मंडियों में तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। मंडियों में सफाई, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्य किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- --
:: धान की खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के लिए जारी टेंडर से मंडियों में स्वच्छता की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं शौचालयों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था में सुधार होने से किसानों और मजदूरों को भी राहत मिलेगी।
- छोटूराम जेई, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद।