फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad decked in the colours of the Tricolour; exhibitions set up at four locations

Fatehabad News: तिरंगे के रंग में रंगा फतेहाबाद चार स्थानों पर लगीं प्रदर्शनी

Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad decked in the colours of the Tricolour; exhibitions set up at four locations
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र फतेहाबाद में लगाई गई विशेष तिरंगा व वंदे मातरम् प्रदर्शनी। प्रशासन
फतेहाबाद। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान का शुभारंभ हो गया है। 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है। डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान एवं प्रतिष्ठान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तिरंगा यात्राएं, साइकिल, बाइक एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा कॉन्सर्ट, देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं तथा सेल्फी विद तिरंगा सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को पंचायत भवन से डीपीआरसी भवन तक तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली निकाली जाएगी। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में चार स्थानों पर विशेष तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी रविवार को लगाई गई हैं। ये प्रदर्शनी डीपीआरसी भवन, ई-दिशा केंद्र, लघु सचिवालय रतिया तथा लघु सचिवालय टोहाना में लगाई गई हैं।

आम नागरिक इन प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे के गौरव और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, विचार गोष्ठी और अन्य प्रतियोगिताओं के साथ देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं और आमजन को तिरंगा यात्राओं तथा सेल्फी विद तिरंगा अभियान से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed