सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5G PoS machines will curb irregularities in ration distribution

Fatehabad News: 5जी पीओएस मशीनों से राशन वितरण में गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
5G PoS machines will curb irregularities in ration distribution
शहर के एक राशन डिपू पर राशन लेते लाभार्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के राशन डिपो पर गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म करने व राशन वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों को डिजिटल तौल कांटों से जोड़ने का फैसला लिया है। इस माह में 5जी आधारित नई पीओएस मशीनें सभी डिपो तक पहुंच जाएंगी जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सकेगी।
Trending Videos


जिले में 366 राशन डिपो संचालित हैं। इनमें हर माह हजारों उपभोक्ताओं को सरकारी दरों पर राशन मिलता है। सरकार की ओर से 5जी पीओएस मशीनों को तौल कांटों से जोड़ने वाली व्यवस्था लागू होने के बाद कम अनाज देना जैसी समस्याओं पर रोक लगने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों से जुड़ी पीओएस मशीनें तौल के साथ ही डेटा स्वतः दर्ज करेंगी जिससे किसी भी तरह की हेराफेरी की आशंका लगभग समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

तौल कांटे पहुंचे अब 5जी मशीनों का इंतजार

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के पास 5जी पीओएस मशीनों के साथ जुड़ने वाले तौल कांटे पहुंच गए है। अब 5जी मशीनों का इंतजार हो रहा है। इन मशीनें के आने से राशन वितरण में तेजी आएगी। अब जो मशीनें राशन डिपो पर चल रही हैं वे 2जी कनेक्शन की हैं। इस कारण एक व्यक्ति को राशन लेने में करीब 4 से 5 मिनट का समय लगता है। 5जी मशीनों से 1 से 2 मिनट में एक व्यक्ति को पूरा राशन मिल सकेगा। इस नई प्रणाली को सुचारु रूप से लागू करने के लिए डिपो संचालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें मशीन संचालन, डिजिटल तौल कांटों के साथ तालमेल और डेटा प्रबंधन की जानकारी दी गई।

----

जिले में 6 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा राशन

जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले में 1 लाख 68 हजार परिवारों के राशन कार्ड बने हुए हैं। इसमें 6,32,632 लोगों को राशन मिल रहा है। जिले में गुलाबी कार्ड वाले करीब 11 हजार परिवार है। वहीं 1,57,038 परिवारों के बीपीएल कार्ड बने हुए हैं।

----

विभाग की ओर से 385 तौल कांटे फतेहाबाद पहुंच चुके हैं। जल्द ही 5जी की पीओएस मशीनों के भी पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद इन्हें सभी राशन डिपो को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। विभाग के इस कदम से राशन वितरण में गड़बड़ी रुकेगी।

- कुशलपाल बूरा, खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed