सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9.54 lakh rupees recovered from a woman who was a victim of cyber fraud

Fatehabad News: साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के 9.54 लाख रुपये कराए रिकवर

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
9.54 lakh rupees recovered from a woman who was a victim of cyber fraud
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में एक महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 9,54,579 की राशि रिकवर करवाई है। थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि कविता निवासी गांव झलनियां ने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत दी थी।
Trending Videos

कविता के अनुसार उसका बैंक ऑफ इंडिया शाखा फतेहाबाद में खाता है। इस खाते में फसल की राशि आती रहती है। जब उसने 16 फरवरी 2026 को अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 9,54,579 की राशि धोखाधड़ी से निकाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि को रिकवर कर पीड़िता को वापस दिलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed