{"_id":"69b12e56ccd675e13003422d","slug":"video-fatehabad-dc-inspected-and-gave-instructions-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डीसी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल और कुलां में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया उन्होंने कुलां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा भी मौजूद थे।
उन्होंने कक्षा कक्षों, मिड-डे-मील व्यवस्था, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम और प्राचार्य कक्ष का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्कूल प्रमुखों को मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की और शिक्षकों से विद्यार्थियों की शिक्षा तथा उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद उपायुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जाखल के अन्य दफ्तरों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जाखल के उपतहसील कार्यालय का दौरा किया, जहाँ कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
डॉ. विवेक भारती ने कुलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
उपायुक्त ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ कुशल और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि यह एक नियमित निरीक्षण था। कुछ कार्यालयों में कमियां मिली हैं, जिनके संबंध में अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।