{"_id":"69b0e20a358e0a3b33084655","slug":"video-truck-hit-a-santro-in-tohana-fatehabad-the-driver-narrowly-escaped-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में ट्रक ने सेंट्रो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में ट्रक ने सेंट्रो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
उपमंडल के गांव भोड़िया खेड़ा के पास एक ट्रक ने पीछे आ रही सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल-बच गए। इस हादसे में कार का चालक साइड का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में इंदिरा कॉलोनी निवासी गौतम सिंह ने बताया कि वह हलवाई का कार्य करता है और अपने दो अन्य साथियों के साथ फतेहाबाद किसी काम के लिए गया था, जब वह अपनी सेंट्रो कार से वापस टोहाना आ रहा था तक गांव भोडिया खेड़ा के पास उसकी गाड़ी के आगे चलने वाले ट्रक ने एकदम ब्रेक लगा दी जिससे उसकी गाड़ी का एक हिस्सा ट्रक में लग गया और उसको चोट भी आई है।
उसने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और उसके नुकसान की भरपाई की जाएं। उसने बताया कि कई बार डायल 112 पर फोन भी किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव भोडिया खेड़ा के पास ट्रक ने गाड़ी को बैक मारी है जिससे गाड़ी का चालक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और चालक को चोट भी आई है इस मामले में आगामी कार्रवाई सदर पुलिस द्वारा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।