{"_id":"69b14cd2236842a12702e836","slug":"video-organizational-tour-of-terapanth-professional-forum-welcomed-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की संगठन यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की संगठन यात्रा का हुआ स्वागत
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत संगठन यात्रा के अंतर्गत टोहाना पहुंचे। इस दौरान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, स्थानीय सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत मंच के पदाधिकारियों एवं ज्ञानशाला के बच्चों से संवाद किया
इस दौरान हिम्मत मांडोत अपनी टीम नॉर्थ जॉन अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष नन्द लाल जैन, भारत बेगवानी चेयरमैन स्पिरिचुअलिटी प्रोजेक्ट, अनिल रांका ज्वाइंट सेक्रेटरी नॉर्थ जॉन, रतन लोधा ज्वाइंट सेक्रेटरी व डॉक्टर अंशुल जैन ज्वाइंट सेक्रेटरी नॉर्थ जॉन भी साथ रहे।
इस दौरान तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय जैन व तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष संजय जैन ने अतिथियों का स्वागत जैन पटका पहना कर किया। संगठन यात्रा के अध्यक्ष हिम्मत मांडोत ने तेरापंथ प्रफेशनल फोरम के कार्यों को विस्तार से समझाया व बताया कि हमारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टीम में लगभग 11,000 से अधिक सदस्य है जिनमें भारत व विदेशों के प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत, गवर्मेंट ऑफिसर्स, इंडियन आर्मी, इंडियन पुलिस सर्विसेज़, डॉक्टर्स, चार्टड अकाउंटेंट, वकील ,शासन प्रशासन, शिक्षा के काफी क्षेत्रों से व व्यवसाय से जुड़े लोगों का समूह जुड़ कर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की टीम में शामिल है। जो मानवता भलाई के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है व सेवा के कार्यों से जुड़े रहते है। इस अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों को भी पढ़ाई में मन लगाने व अपने ज्ञान को बढ़ाने के भी गुर सिखाए व कुशल मंच संचालन सौरव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।