सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A dozen people were injured in clash at Fatehabad

Haryana: वक्फ बोर्ड जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, करीब एक दर्जन लोग हुए घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

दोनों पक्षों में जब झगड़ा हुआ तो गांव में तनाव का माहौल हो गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस दी। घायल सभी लोगों को ग्रामीणों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

A dozen people were injured in clash at Fatehabad
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उपमंडल के गांव बबनपुर में बुधवार को वक्फ बोर्ड की जमीन की पैमाइश करने के दौरान गांव में दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया  जिसने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों से एक दर्जन के करीब ग्रामीण घायल हो गए।
Trending Videos


घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बबनपुर में वक्फ बोर्ड की 28 कनाल 7 मर्ले जमीन है जिस पर कुछ लोग पिछले काफी समय से बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वक्फ बोर्ड की जमीन पर एक धार्मिक स्थान बनाने को लेकर ग्रामीणों में आपसी विवाद हो गया जिस पर गांव के रिछपाल सिंह, दीपक व विजेंद्र सिंह ने जमीन की निशानदेही करवाने के लिए एसडीएम को एक ज्ञापन दिया था जिसके बाद एसडीएम द्वारा जमीन की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए गए थे।

जमीन की निशानदेही के दौरान हुआ झगड़ा 

बताया जा रहा है कि बुधवार को पृथ्वी सिंह कानूनगो गुरमेज सिंह और पटवारी जब अपनी टीम के साथ गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन की निशानदेही करने के लिए पहुंचे तो वहां पर गांव के दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष के दीपू गुलाब, खुशी, बूटा व विजेंद्र सिंह घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के मनप्रीत खान, जीत खान, मलकीत खान, गुरविंदर कौर, बलजीत कौर अमनदीप कौर, व रजनी घायल हो गए। 

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

दोनों पक्षों में जब झगड़ा हुआ तो गांव में तनाव का माहौल हो गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस दी। घायल सभी लोगों को ग्रामीणों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई एक पक्ष के रिछपाल दीपक विजेंद्र का कहना है कि वह काफी समय से इस जमीन पर पट्टेदार हैं और अब कुछ लोग इस स्थान पर बिना मंजूरी के धार्मिक स्थान बनाना चाहते थे।

आज जब निशानदही करवा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर उनके कई लोगों को घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के मनप्रीत खान जीत खान इत्यादि ने बताया कि वह इस जमीन के पट्टेदार हैं लेकिन आज निशानदेही करने से पूर्व उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, सदर थाना अध्यक्ष प्रहलाद सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed