{"_id":"699ee8792177eefb4d07b545","slug":"video-opposition-to-installation-of-mobile-tower-in-residential-area-of-the-city-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: शहर के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: शहर के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
शहर के गुरुनानक पुरा मोहल्ले में नागरिक अस्पताल और स्कूल के समीप मोबाइल टॉवर लगाए जाने का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। घनी आबादी के बीच लगाए जा रहे इस टॉवर को लेकर मोहल्ला के लोगों में रोष है। सुरक्षा और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों ने अब प्रशासन से शिकायत के साथ-साथ कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। हालांकि इस मामले में नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अनुमति से ही टावर लगाया जा रहा है।
मोहल्ला वासियों का आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए अनुमति जमीन की ली गई थी, लेकिन कंपनी नियमों के विरुद्ध इसे मकान की छत पर स्थापित कर रही है। रिहायशी इलाका होने के कारण आसपास के घरों की मजबूती और सुरक्षा पर खतरा हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन से तथ्यों को छिपाकर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। टॉवर के लिए बनाया गया अर्थिंग प्वाइंट गली के बीच में है। इससे बारिश के दिनों में या तकनीकी खराबी की स्थिति में गली में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं पास में स्कूल और अस्पताल होने के कारण बच्चों और मरीजों को टॉवर की रेडिएशन से खतरा है। मोबाइल टॉवर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण मोहल्ला के लोगों को न्याय की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।