Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
CIA police seized opium worth lakhs in Tohana, Fatehabad; the accused had brought it by sticking it on their bodies.
{"_id":"699ea0dcd587d76aed088fc1","slug":"video-cia-police-seized-opium-worth-lakhs-in-tohana-fatehabad-the-accused-had-brought-it-by-sticking-it-on-their-bodies-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने पकड़ी लाखों को अफीम, शरीर पर चिपकाकर लाए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने पकड़ी लाखों को अफीम, शरीर पर चिपकाकर लाए थे आरोपी
टोहाना में सीआईए स्टाफ पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के दो निवासियों को 2 किलो 803 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के सोनपुर गांव निवासी मोहम्मद अबुल आलम और मोहम्मद हदीश मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की है।
आरोपियों ने अफीम के पैकेट बनाकर अपने शरीर और जूतों के नीचे चिपकाए हुए थे ताकि किसी को पता न चले। उनके खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि अफीम के सप्लायर का पता लगाया जा सके और आगे की जांच की जा सके।
सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नया बाईपास स्थित नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू किया गया।
सीआईए प्रभारी अशोक श्योकंद ने पुष्टि की कि आरोपियों से 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।