सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Annual results will be shared with parents in Mega PTM

Fatehabad News: मेगा पीटीएम में अभिभावकों से साझा होगा वार्षिक परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Annual results will be shared with parents in Mega PTM
फतेहाबाइ में प्राइमरी स्कूल संवाद - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल को मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को को निर्देश जारी किए हैं। पीटीएम कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन के बाद आयोजित की जा रही है जिसमें अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी जाएगी।
Trending Videos


विभाग के अनुसार 16 से 25 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद एक अप्रैल को पीटीएम से विद्यार्थियों के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। इस दौरान होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (समग्र प्रगति कार्ड) के जरिए बच्चों के समग्र विकास का आकलन प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के सीखने के स्तर, उनकी क्षमताओं और आगामी कक्षाओं के लक्ष्यों के बारे में जागरूक करना है। साथ ही निपुण हरियाणा अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। अभिभावकों से बच्चों के विकास में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी संवाद किया जाएगा।

-

अभिभावकों की ली जाएगी राय



निर्देशों के अनुसार, शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यार्थियों का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) सही तरीके से भरा गया हो और जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को इसकी जानकारी पहले ही दी जाए। पीटीएम के दौरान अभिभावकों से उनकी राय भी ली जाएगी। इसमें बच्चों के व्यवहार और सीखने की प्रक्रिया पर बेहतर समझ विकसित हो सकेगी।



-

एसएमसी के सदस्य भी होंगे शामिल

बैठक के दौरान प्रवेश उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य और समुदाय के लोग शामिल होंगे। खेल आधारित गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के परिणामों को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। विभाग ने खंडस्तरीय अधिकारियों को पीटीएम की निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक स्कूल प्रमुख को पीटीएम के आयोजन के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजनी होगी। इसके साथ ही व्हाट्स एप चैनल के माध्यम से गतिविधियों की जानकारी भी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

-

निदेशालय के निर्देश अनुसार स्कूल निर्धारित निर्देशों के अनुसार पीटीएम को सफल और प्रभावी बनाएं ताकि अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

-अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed