{"_id":"6a2dae3ef48b1181cb048e54","slug":"ayush-takes-five-wickets-strikers-register-a-one-sided-victory-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155603-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आयुष ने लिए 5 विकेट, स्ट्राइकर्स ने दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आयुष ने लिए 5 विकेट, स्ट्राइकर्स ने दर्ज की एकतरफा जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी स्त्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज खेल मैदान में चल रही फतेहाबाद क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में फतेहाबाद स्ट्राइकर्स ने फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स को आठ विकेट से हराया जबकि तीसरे मुकाबले में राइजिंग स्टार्स ने फतेहाबाद सुपर किंग्स को 19 रन से मात देकर शानदार वापसी की।
लीग के दूसरे मुकाबले में फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स और फतेहाबाद स्ट्राइकर्स आमने-सामने थे। मैच का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर वरुण मित्तल ने टॉस करवाकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम स्ट्राइकर्स के गेंदबाज आयुष की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 21 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाशदीप ने 32 और मोहित बिश्नोई ने 22 रन बनाए।
स्ट्राइकर्स के लिए आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर पांच विकेट झटके। 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद स्ट्राइकर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के साथ स्ट्राइकर्स ने मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इसके बाद खेले गए तीसरे मुकाबले में फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स का सामना फतेहाबाद सुपर किंग्स से हुआ। राइजिंग स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से काव्या ने नाबाद 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं देवेंद्र ने 26 और मोहित बिश्नोई ने 21 रन का योगदान दिया।
सुपर किंग्स के लिए जन्नत ने तीन तथा अभिराज भादू ने दो विकेट हासिल किए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम 33.1 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कुशल गिल ने 45 और तरुण ने 23 रन बनाए लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। राइजिंग स्टार्स की ओर से काव्या और प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए।
मैच के बाद मुख्य अतिथि रवि दत्त ने काव्या को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी प्रदान की। राइजिंग स्टार्स के ओनर राजेंद्र ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच चरणजीत सिंह के मार्गदर्शन को दिया।