{"_id":"6a3c1ed02851b076e00f4229","slug":"bhattukalan-cia-and-gurunanakpura-outpost-incharge-line-present-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156265-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टूकलां, सीआईए और गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टूकलां, सीआईए और गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले के साथ कर्मचारियों को लाइनहाजिर किया है। सोमवार को टोहाना थाने व मंगलवार को भट्टूकलां थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पुलिस कर्मचारियों के बाद एसपी निकिता खट्टर ने जिले के कई थानों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लाइन हाजिर व तबादले किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने भट्टूकलां थाने के प्रभारी राधेश्याम व मुंशी इंद्र सिंह, सीआईए इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी रमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रणधीर सिंह को भट्टूकलां का थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, इकोनॉमिक सेल के इंस्पेक्टर संदीप सांगवान को सीआईए प्रभारी लगाया गया है।
कुलां चौकी प्रभारी एएसआई जितेंद्र को सदर थाना रतिया बनाया गया है। इकोनॉमिक सेल का प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह को बनाया गया है। टोहाना में तैनात सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह को गुरुनानकपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सम्मन स्टॉफ में तैनात एसआई राधेश्याम को बड़ोपल व कुलां में एएसआई कश्मीर सिंह को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर विपिन कुमार को प्रॉसिक्यूशन इंचार्ज नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी व दलाल को भेजा जेल
भट्टूकलां थाने में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एएसआई तलविंद्र कौर व महिला दलाल कस्तूरी देवी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एएसआई तलविंद्र कौर ने लड़की के एक मामले में दोनों पक्षों का आपसी समझौता होने के बाद भी कार्रवाई का डर दिखाकर दलाल के माध्यम से दो लाख रुपये मांगे थे और 35 हजार रुपये में डील की गई थी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एएसआई तलविंद्र कौर व महिला दलाल कस्तूरी देवी को भट्टूकलां थाने से रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू कर लिया।
तब सम्मान अब दाग
वर्ष 2021 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भट्टूकला के थाना प्रभारी को ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से भट्टूकलां थाने का पूरे प्रदेश और जिले में मान बढ़ा था। यह सम्मान 10 बिंदुओं में बेहतर कार्य करने पर मिला था। इनमें स्वच्छता, भवन, हरियाली, कामकाज, लोगों के साथ व्यवहार और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई पर मिला था।