{"_id":"6a3c1d92b7f89727d802b5ac","slug":"fatehabad-rising-stars-won-the-under-14-cricket-league-title-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156243-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स ने जीता अंडर-14 क्रिकेट लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स ने जीता अंडर-14 क्रिकेट लीग का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद क्रिकेट लीग में फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स की विजेता टीम। आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्रिकेट लीग अंडर-14 का फाइनल मुकाबला फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स और फतेहाबाद स्ट्राइकर्स के बीच एवरेस्ट क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेला गया। 40 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार्स ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम की ओर से काव्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा हरविन और प्रिंस ने 23-23 रन का योगदान दिया। फतेहाबाद स्ट्राइकर्स की ओर से पवन बिका ने 3 विकेट तथा आयुष ने 2 विकेट झटके।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद स्ट्राइकर्स की टीम 33.4 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। स्ट्राइकर्स की ओर से सक्षम ने 35 रन और मंदीप बिश्नोई ने 25 रन बनाए। राइजिंग स्टार्स की ओर से काव्या और प्रिंस ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस तरह फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स ने 37 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। काव्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा लीग का बेस्ट बॉलर चुना गया। वहीं फतेहाबाद स्ट्राइकर्स के आयुष को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला।
टीम के मालिक राजेंद्र ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों और कोच चरणजीत सिंह को दिया। लीग संचालक अरुण खोड़ ने कहा कि इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है और भविष्य में इसे अन्य आयु वर्गों में भी आयोजित किया जाएगा। एवरेस्ट क्रिकेट अकादमी के कोच मन्नू शर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में कोच मुकेश भट्ट, कोच साहिल, कोच आशीष कुमार, कोच रोहित कुमार, कोच सन्नी कुमार, अनूप कसवा, कुनाल खोड़, राजीव कटारिया, मेवा सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र हुड्डा आदि उपस्थित रहे।