सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Khaki engaged in damage control, learned the reality of the storehouse at Bhuna police station.

Fatehabad News: डैमेज कंट्रोल करने में जुटी खाकी, भूना थाने में मालखाने की हकीकत जानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Khaki engaged in damage control, learned the reality of the storehouse at Bhuna police station.
भूना थाने में मालखाने से संबंधित जानकारी लेतीं एसपी निकिता खट्टर। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना/टोहाना। फतेहाबाद सदर थाने के मालखाने से 211 पेटी शराब खुर्दबुर्द होने के मामले के बाद अब एसपी निकिता खट्टर व एएसपी दिव्यांशी सिंगला डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने भूना और टोहाने थाना का निरीक्षण कर हकीकत जानी। इस दौरान एसपी ने मालखाने की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई और मालखाने में दर्ज रिकॉर्ड सामान की जांच की।

एसपी निकिता खट्टर और एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने भूना थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने में पहुंचकर जब्त शराब, केस प्रॉपर्टी और अन्य सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया। अधिकारियों ने मालखाने में दर्ज रिकॉर्ड के अनुरूप मौजूद सामग्री का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजेंद्र हुड्डा ने एसपी को मालखाने की व्यवस्था से अवगत कराया और रिकॉर्ड के अनुसार रखे गए सामान का मिलान करवाया। मालखाना इंचार्ज पवन कुमार ने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए और केस प्रॉपर्टी का विवरण अधिकारियों के समक्ष रखा। जांच के दौरान मालखाने में रखी गई सामग्री और रिकॉर्ड का मिलान सही पाया गया।
विज्ञापन

एसपी ने मालखाने के रखरखाव, रिकॉर्ड और जब्त सामान की सुरक्षा को लेकर निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए तथा केस प्रॉपर्टी की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान डीएसपी नर सिंह बिश्नोई भी मौजूद रहे।

भूना थाने में मालखाने से संबंधित जानकारी लेतीं एसपी निकिता खट्टर। स्रोत : पुलिस

भूना थाने में मालखाने से संबंधित जानकारी लेतीं एसपी निकिता खट्टर। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed