फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Boundary Blaster defeated Toofan Eleven

Fatehabad News: बाउंड्री ब्लास्टर ने तूफान इलेवन को हराया

Mon, 13 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Boundary Blaster defeated Toofan Eleven
रतिया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए विधायक जरनैल सिंह ,स्त्रोत आयोजक
रतिया। रामनगर कॉलोनी में आयोजित इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा की प्रीमियर लीग सीजन-2 में बाउंड्री ब्लास्टर्स और ट्रॉफी मैनचेस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सरदार जरनैल सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले मैच में बाउंड्री ब्लास्टर्स और तूफान-11 की टीमें आमने-सामने रहीं। विधायक ने टॉस करवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तूफान-11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाउंड्री ब्लास्टर्स की टीम ने बल्लेबाज हैप्पी की 70 रन की शानदार पारी की बदौलत सात ओवर में ही आठ विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में ट्रॉफी मैनचेस्टर और एचपी वॉरियर्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रॉफी मैनचेस्टर ने 100 रन बनाए। जवाब में उतरी एचपी वारियर्स की टीम 70 रन पर सिमट गई और ट्रॉफी मैनचेस्टर ने 30 रन से जीत दर्ज की। समापन अवसर पर विधायक जरनैल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार का लक्ष्य रतिया के हर वार्ड में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। विधायक ने रामनगर कॉलोनी के लोगों को बताया कि वार्ड 14 में एक्सचेंज के पास बनने वाले पार्क के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 में लंबे समय से चली आ रही स्कूल की मांग को भी जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड 12 के पार्षद सतपाल लडवाल, वार्ड 10 के पार्षद अजय गुप्ता, वार्ड 8 के पार्षद जसवीर जसी, वार्ड 13 के पार्षद विक्की, वार्ड 14 के पार्षद गुरप्रीत गोपी सहित अवतार मजोका, मलकीत, बबला, बब्बू, मंगत और बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed