{"_id":"6a53e9e2a0059f570a03d2fa","slug":"electrical-cables-and-panels-are-being-replaced-at-the-hospital-after-20-years-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157244-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल में 20 साल बाद बदली जा रही बिजली केबल और पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल में 20 साल बाद बदली जा रही बिजली केबल और पैनल
Mon, 13 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बदली जा रही केबल संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में रविवार को लगभग 20 साल बाद बिजली की केबल बदलने का काम शुरू हुआ है। रविवार को पैनल और केबल बदलने का काम जारी रहा। पिछले कई दिनों से बिजली का लोड बढ़ने के कारण अस्पताल की आपूर्ति में लगातार फाल्ट आ रहे थे जिससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लोक निर्माण विभाग इस मरम्मत कार्य को अंजाम दे रहा है। अस्पताल में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ये कदम उठाया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में एक नया जनरेटर 250 केवीए का आ चुका है जिससे भविष्य में बिजली कटौती की स्थिति में भी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अस्पताल में पिछले एक साल से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कार्य चल रहे हैं। बिजली केबल बदलने का काम इसी व्यापक मरम्मत योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल परिसर में लगी नई लाइटें
मरम्मत कार्यों के तहत अस्पताल परिसर में लगभग 20 नई लाइटें भी लगाई गई हैं जिससे रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। नए जनरेटर के आने से आपातकालीन सेवाओं और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में बिजली की निरंतर आपूर्ति बनी रहेगी। पिछले दिनों जब एनएचएम की टीम ने निरीक्षण किया था तो ब्लड बैंक की तरफ से अंधेरा छाया मिला था इसके अलावा परिसर के अंदर भी कमियां मिली थीं।
विज्ञापन
-
नागरिक अस्पताल में बिजली की मुख्य केबल बदली जा रही है। रविवार को ओपीडी बंद रहती है मरीजों को दिक्कत न हो इसलिए छुट्टी के दिन ये काम करवाया जा रहा है।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ