{"_id":"69f6375bd6e36c247c0343ec","slug":"complaint-and-suggestion-boxes-will-be-installed-in-schools-information-about-drug-dealers-collected-from-students-will-be-shared-with-the-police-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153089-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूलों में लगेंगी शिकायत और सुझाव पेटी, विद्यार्थियों से मिली नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस से होगी साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूलों में लगेंगी शिकायत और सुझाव पेटी, विद्यार्थियों से मिली नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस से होगी साझा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय सभागार में एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी निकिता खट्ट
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के स्कूलों में शिकायत और सुझाव पेटी लगाई जाएगी। कोई विद्यार्थी इनमें नशा बेचने वालों की जानकारी देता है तो उसे पुलिस के साथ साझा किया जाए। स्कूलों में प्रहरी क्लब चालू होंगे और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी।
जिले में नशे की समस्या पर नियंत्रण के लिए लघु सचिवालय सभागार में एसपी निकिता खट्टर और एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा बैठक में इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रवर्तन, उपचार और जन-जागरूकता से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करते हुए स्टेट एक्शन प्लान के अंतर्गत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
एसपी निकिता खट्टर ने लोगों से अपील की कि नशीले पदार्थ बेचने या सेवन की सूचना मिलने पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 9050891508 या डायल 112 पर तुरंत जानकारी दें। एडीसी अनुराग ढालिया ने मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच सुनिश्चित करने और सभी दुकानों पर कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने काउंसिलिंग शिविर आयोजित करने तथा प्रत्येक स्कूल व कॉलेज में काउंसलिंग कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए। खेल विभाग को निर्देश देते हुए एडीसी ने कहा कि खिलाड़ियों पर विशेष नजर रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे किसी प्रकार के प्रतिबंधित इंजेक्शन या स्टेरॉयड का प्रयोग न करें।
उन्होंने 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ब्लॉक स्तर पर जागरूकता सेमिनार आयोजित करने के निर्देश भी दिए। युवाओं को खेलों की और प्रेरित करे। मई माह में होने वाले खेलों का शेड्यूल बनाकर दें और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाए। बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति, डी-एडिक्शन सेंटरों की स्थिति तथा जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीडीपीओ अनूप सिंह, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र ज्यानी, सीएमओ डॉ. बुधराम, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, एआईपीआरओ डॉ. विनय बेनीवाल, डीएसओ विष्णु दास, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos