सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complaints filed against Rajya Sabha member Rekha in two police stations for her comments on the former Chief Minister

Fatehabad News: पूर्व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में राज्यसभा सदस्य रेखा के खिलाफ दो थानों में शिकायत दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Complaints filed against Rajya Sabha member Rekha in two police stations for her comments on the former Chief Minister
फतेहाबाद। सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत देने थाने पहुंचे बिश्नोई समाज के लोगस्त्रोत : आयोज
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चौधरी भजनलाल के समर्थकों और सर्व समाज के लोगों ने राज्यसभा सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को सदर और सिटी थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दी हैं।
Trending Videos

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अप्रैल को पंचकूला में हुई चुनावी जनसभा के दौरान राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। रेखा शर्मा ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि पूर्व सीएम भजनलाल और चंद्रमोहन ने बदमाशी के दम पर चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों का कहना है कि यह बयान पूरी तरह से निराधार, असत्य और केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से दिया गया है। इसी की शिकायत लेकर बिश्नोई सभा फतेहाबाद के प्रधान संजय खिचड़, भूना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम गोदारा, खारा खेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सरपंच बंसी लाल, खजुरी के सरपंच सीता राम पूनिया सहित 36 बिरादरी के लोग थानों में पहुंचे।
इस मामले में सोमवार को बिश्नोई सभा की बैठक भी हुई थी। इसमें अखिल भारतीय गुरु जम्भेश्वर सेवक दल, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा, जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर, बिश्नोई सभा रतिया और टोहाना सहित कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया था।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि माफी न मांगने पर रेखा शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाज के लोगों का कहना है कि लोकतांत्रिक गरिमा बनाए रखने के लिए राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि रेखा ने अपने कृत्य पर खेद प्रकट नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed