सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress needs to strengthen its organisation in Haryana: Former MP

कांग्रेस को हरियाणा में मजबूत करना होगा संगठन : पूर्व सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congress needs to strengthen its organisation in Haryana: Former MP
फतेहाबाद में पहुंची सद्भाव यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए पूर्व
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। गांव धांगड़ से शुरू हुई यात्रा लघु सचिवालय स्थित बार रूम तक पहुंची। यहां उन्होंने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लिया और वकीलों से बातचीत की। उन्होंने संगठन के बारे में कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के साथ मुकाबला करना है तो संगठन मजबूत करना होगा। लीडरशिप जरूरी है लेकिन संगठन निरंतर काम करता है।
Trending Videos


इसके बाद, पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्ला खेड़ा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे बृजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी के 37 विधायक थे। इसके बावजूद एक निर्दलीय उम्मीदवार का खड़ा होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि संगठन बनने पर बहुत से लोगों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले बृजेंद्र सिंह ने वकीलों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजों का यह मतलब तो नहीं कि सब लोग मैदान छोड़कर घर बैठ जाएं। इसलिए उन्होंने सद्भावना यात्रा की शुरुआत की। बीजेपी का सांसद होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो डेढ़-दो घंटे तक देखता था तो मुझे मेरी पत्नी टोकती थी। फिर भी मुझे देखने में अच्छा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेंद्र सिंह ने कहा कि संसद में साथी सांसदों से भी इस बारे में बहस हो जाती थी। राहुल गांधी की यात्रा से मुझे लगा कि कभी मौका मिला तो ऐसा प्रयास करूंगा। इससे लोगों के साथ निरंतर मिलते हुए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं। पहले के नेता तो लगातार लोगों के बीच रहते थे। मगर पहले वालों और अब वालों में काफी फर्क आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed