{"_id":"69c548261d6702b8820b2073","slug":"couple-on-motorcycle-killed-after-collision-with-ambulance-in-fatehabad-grandson-and-granddaughter-injured-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की मौत, दोहता और दोहती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की मौत, दोहता और दोहती घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
गांव दरियापुर के पास बुधवार रात को मोटरसाइकिल को निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग पति-पत्नी की जान चली गई। वहीं हादसे में दोहता और दोहती घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos
गांव मानावाली निवासी 66 वर्षीय सतपाल अपनी 65 वर्षीय पत्नी सरबती के साथ सिरसा में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव करनौली मोड़ पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सभी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सतपाल और उनकी पत्नी सरबती को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ सवार दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के ब्यान के बाद कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए है। एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।