{"_id":"6a6a34404dc8fc36a205317e","slug":"crackdown-on-intoxication-if-there-are-no-cctvs-in-medical-stores-notices-will-be-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158275-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे पर प्रहार...मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी नहीं तो जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे पर प्रहार...मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी नहीं तो जारी होगा नोटिस
Wed, 29 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में मेडिकल नशे पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने निर्देश दिए हैं कि जिन मेडिकल की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर कैमरे लगाने के निर्देश दिए जाएं।
डीसी ने यह निर्देश नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि दवाइयों की बिक्री में पारदर्शिता और निगरानी बनाए रखने के लिए कैमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी व्यवस्था जरूरी है।
इसके अलावा डीसी ने पंचायतों और खेल विभाग को युवाओं की जरूरत के अनुसार खेल उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नशा मुक्ति अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग और सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में एसपी निकिता खट्टर, सीएमओ डॉ. बुधराम, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, डीआईओ सिकंदर, डीसीओ दिनेश कुमार माैजूद रहे।