फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad DC conducts surprise inspection of the e-Disha Kendra and Secretariat complex

Fatehabad: डीसी ने ई-दिशा केंद्र व सचिवालय परिसर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 11:10 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

डीसी डॉ. विवेक भारती ने ई-दिशा केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी दीवारों, शीशों एवं कार्यालय परिसर की नियमित सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं व्यवस्थित होना चाहिए ताकि नागरिकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

विज्ञापन
Fatehabad DC conducts surprise inspection of the e-Disha Kendra and Secretariat complex
फतेहाबाद डीसी डॉ. विवेक भारती - फोटो : संवाद

विस्तार

डीसी डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, मूलभूत सुविधाओं तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने ई-दिशा केंद्र में स्थापित एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, प्रिंटर तथा अन्य उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की। कर्मचारियों ने उन्हें अवगत कराया कि सभी एसी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यक उपकरण भी व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहे हैं। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी मशीनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीसी ने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति जांचकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने ई-दिशा केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी दीवारों, शीशों एवं कार्यालय परिसर की नियमित सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं व्यवस्थित होना चाहिए ताकि नागरिकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। इसके अतिरिक्त कोर्ट कैंटीन से ई-दिशा केंद्र तक आने वाले मार्ग पर भी विशेष रूप से सफाई बनाए रखने तथा कहीं भी गंदगी न रहने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा आरओ और वाटर कूलर की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डीसी ने निर्देश दिए कि आरओ की सर्विसिंग नियमित रूप से करवाई जाए तथा प्रत्येक सर्विस के बाद उसकी तिथि स्पष्ट रूप से अंकित की जाए, ताकि रखरखाव की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।


निरीक्षण के उपरांत डीसी डॉ. विवेक भारती ने सचिवालय परिसर स्थित पावर हाउस का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सभी विद्युत उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को हमेशा सुचारू स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित कार्यप्रणाली ही आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की आधारशिला हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed