सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crackdown on irregularities; notices to be issued to shopkeepers

Fatehabad News: अनियमितताओं पर सख्ती, दुकानदारों को जारी होंगे नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on irregularities; notices to be issued to shopkeepers
फतेहाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में मौजूद सीएम फ्लाइंग के अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नई सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। मंगलवार को टीम ने सुबह 8 बजे निरीक्षण शुरू किया था और जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। निरीक्षण के बाद मार्केट कमेटी ने संबंधित दुकानदारों और अलॉटियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार तथा मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव मनदीप सिंह की संयुक्त टीम ने सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद अमित रोहिला के साथ नई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उप पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडी में 68 दुकानें और 27 बूथ पाए गए। जांच में दो दुकानों में एक्सटेंशन का कार्य तथा एक दुकान में पेस्टीसाइड संबंधी गतिविधियां पाई गईं। एक दुकान बिना लाइसेंस के गोदाम के रूप में उपयोग होती मिली। सचिव अमित रोहिला ने बताया कि संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकान निर्धारित क्षेत्रफल से एक इंच अधिक बनी हुई पाई गई। दुकानदार ने पहले ही 1 जुलाई 2026 तक अवैध कब्जा हटाने का लिखित आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम को एक दुकान में दूसरे फ्लोर का निर्माण मिला, जिस पर अलॉटी ने पांच दिन के भीतर विभागीय शुल्क जमा कराने का भरोसा दिया है।
जांच में यह भी सामने आया कि कई लाइसेंसधारक अपनी निर्धारित दुकानों की बजाय अन्य दुकानों से कारोबार कर रहे हैं। ऐसे मामलों में संबंधित अलॉटियों को नोटिस देकर निर्धारित स्थान पर कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे। आदेशों की अवहेलना होने पर लाइसेंस की धारा-10 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने पाया कि कई दुकानों में बेसमेंट का निर्माण 100 प्रतिशत तक किया गया है जबकि बोर्ड के नियमों के अनुसार 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण की अनुमति नहीं है। एक दुकान की फीस और जुर्माने सहित 27 हजार रुपये की बकाया राशि भी पाई गई।
:::::::::::
निरीक्षण में सामने आई सभी अनियमितताओं को लेकर संबंधित दुकान मालिकों और अलॉटियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जवाब मिलने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अमित रोहिला, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed