{"_id":"6a32df04a94700cd4105d110","slug":"the-song-of-orderliness-proved-fleeting-the-market-is-once-again-marred-by-the-stain-of-encroachment-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155864-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्षणिक निकला सुव्यवस्था का राग बाजार पर फिर अतिक्रमण का दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्षणिक निकला सुव्यवस्था का राग बाजार पर फिर अतिक्रमण का दाग
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के पालिका बाजार में दुकानों के आगे रखे बैनर व अन्य सामान। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पालिका बाजार और थाना रोड पर दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर परिषद ने करीब एक महीना पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। यह अभियान महज औपचारिकता साबित हुआ है। कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर कब्जा जमा लिया है जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पालिका बाजार और थाना रोड के दुकानदारों ने अपनी दुकानों की सीमा लांघकर सड़कों पर कई-कई फीट आगे तक सामान सजा रखा है। कुछ दुकानदारों ने पक्के रैंप बना लिए हैं तो कुछ ने सड़क पर डिस्प्ले काउंटर और बोर्ड लगा दिए हैं। इसके अलावा बाजारों में आने वाले ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से पार्क कर दिए जाते हैं। इस दोहरे अतिक्रमण के कारण सड़कें अब संकरी हो चुकी हैं।
-- -- -- -
आरोप-सुध नहीं ले रहे नगर परिषद के अधिकारी
शहरवासी विनोद, हरदीप और देवेंद्र ने बताया कि शहर के पालिका बाजार सहित थाना रोड पर नगर परिषद की ओर से पिछले माह में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जिस दौरान दुकानों के आगे बने शेड हटाए थे लेकिन कुछ ही दिनों के बाद फिर से अतिक्रमण हो चुका है। पालिका बाजार नगर परिषद के साथ लगता है। फिर भी नगर परिषद के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सड़कों पर अतिक्रमण से आम जनता, वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। थाना रोड और पालिका बाजार से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। सड़कें संकरी होने के कारण यहां कई जाम की स्थिति बनती है। नगर परिषद को अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
रामकुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- -
पालिका बाजार में अतिक्रमण के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो जाता है। पैदल चलने वाले लोगों को दुकानों के आगे रखे सामान और वाहनों के बीच से बचकर निकलना पड़ता है जिससे हादसों का अंदेशा हमेशा बना रहता है।
अमित कुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -- -
नगर परिषद प्रशासन अतिक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। करीब एक महीने पहले जब टीम ने कार्रवाई की थी, तो ऐसा लगा था कि अब बाजारों को इस समस्या से स्थाई मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन प्रशासनिक ढील और पुख्ता निगरानी न होने के कारण दुकानदारों ने फिर अतिक्रमण कर लिया है।
सर्वेश कुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -
प्रशासन की यह ढुलमुल नीति केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है, जिसका खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है। नगर परिषद को अतिक्रमण हटाना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विकास कुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -
:: शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सुरेश चौहान, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।