फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC visits hospital; finds belongings in the waiting area and reprimands the staff

Fatehabad News: अस्पताल पहुंचे डीसी, प्रतीक्षा गैलरी में मिला सामान, कर्मियों को लगाई फटकार

Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
DC visits hospital; finds belongings in the waiting area and reprimands the staff
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण कर अ​धिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में धीमी गति से चल रहे मरम्मत कार्य और मरीजों को हो रही परेशानियों पर डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह पहले ओपीडी पंजीकरण काउंटर और दवा काउंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के सामने प्रतीक्षा गैलरी में सामान पड़ा मिलने पर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में चल रहे धीमे निर्माण कार्य पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को व्यावहारिक तरीके से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने स्पष्ट किया कि जच्चा-बच्चा वार्ड और लैब का काम 15 दिन में पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह दोबारा निरीक्षण करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम और एसएमओ डॉ. सुभाष ने डीसी को अस्पताल में मरीजों को आ रही परेशानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने ओपीडी, ओटी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों सहित अस्पताल के अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखना जरूरी है।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. शरद तुली, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
----
नशा मुक्ति केंद्र और ब्लड बैंक भवन की भी होगी मरम्मत
डीसी ने ब्लड बैंक, नशा मुक्ति केंद्र, जिला वैक्सीन स्टोर भवन की भी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इन भवनों का अलग से एस्टीमेट तैयार होगा।
-
15 अगस्त से शुरू होगी अमृत फार्मेसी
डीसी ने बताया कि 15 अगस्त से नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू हो जाएगी। इससे आमजन को दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फार्मेसी के संचालन की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा मरीजों को इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

----------

पॉलिक्लीनिक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीसी ने अस्पताल में सेवाओं को दर्शाने वाले सूचना पट सही स्थानों पर स्पष्ट एवं व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों एवं उनके साथ आने वाले लोगों को विभिन्न सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने पॉलिक्लीनिक का भी दौरा किया और दवाइयों के स्टॉक के इन-आउट रजिस्टर को नियमित रूप से मेंटेन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed