फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachments on the panchayat path in Nangal to be removed on the 21st

Fatehabad News: नंगल में 21 को हटाए जाएंगे पंचायती रास्ते से अवैध कब्जे

Wed, 12 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Encroachments on the panchayat path in Nangal to be removed on the 21st
रतिया। ग्राम पंचायत नंगल के पंचायती रास्तों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई अब 21 अगस्त को होगी। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नंगल ढाणी में पंचायती रास्तों की जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीपीओ के निर्देश से रास्तों की निशानदेही करवाई गई थी। इसमें 34 लोगों के अवैध कब्जे सामने आए थे।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय की ओर से तीन जुलाई को पत्र जारी कर पंचायती रास्ता नंबर 180, 291, 292, 293, 294 और 295 से कब्जे हटाने के लिए 24 जुलाई सुबह 11 बजे कार्रवाई तय की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित तिथि पर बीडीपीओ मौके पर नहीं पहुंचे और कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई की कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने गत दिवस बीडीपीओ अनिल कुमार से मुलाकात कर जल्द कब्जे हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी कार्यालय फतेहाबाद में धरना दिया जाएगा।

बीडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि 21 अगस्त से पहले कब्जाधारक स्वयं कब्जे हटा लेते हैं तो ठीक है। अन्यथा निर्धारित तिथि पर प्रशासन कब्जे हटाएगा और कार्रवाई का खर्च भी कब्जाधारकों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed