फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Potholes on the Tohana-Kamalwala road

Fatehabad News: टोहाना-कमालवाला सड़क में बने गड्ढे

Wed, 12 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the Tohana-Kamalwala road
टोहाना से गांव कमालवाला रोड पर हुए गड्ढे संवाद
समैन। टोहाना बिजली घर से गांव कमालवाला होते हुए सूर्या कॉलेज तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की जर्जर हालत से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव कमालवाला निवासी ग्रामीण नवनीत सिंह, राम मेहर सिंह, कुलदीप सिंह, पंच रमेश कुमार, राजवीर सिंह, पवन कुमार, लखमीर सिंह, प्यारा सिंह, बलिंदर सिंह पंच, रामचंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह और बिंदर सिंह ने बताया कि सड़क की कई जगह पहले मरम्मत करवाई गई थी। बारिश के बाद सड़क दोबारा टूट गई और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार टोहाना और हिसार जाने के लिए यह गांव की मुख्य सड़क है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। मुख्य मार्ग होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में इसी सड़क से आवागमन करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण करवाने की मांग की है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
टोहाना से कमालवाला होते हुए नरवाना को जाने वाली सड़क को नया बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को मुख्यालय भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। बजट आते ही इस सड़क को नया बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अंकुश, जेई, लोक निर्माण विभाग, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed